माही हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले क्रिसमस पर संता क्लाऊस द्वारा बच्चों को उपहार बाटें गए

मथुरा।
माही हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले 25 दिसंबर क्रिसमस डे को हमने भूतेश्वर स्थित जुग्गी झोपड़ी में संता क्लाऊस द्वारा बच्चों को उपहार बाटें गए और तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी जी का महत्व बताया गया।
सभी बच्चे संता को देखकर बहुत ख़ुश हुए और सभी लोगो ने बहुत मस्ती करी और तुलसी दिवस को भी उतना ही महत्व दिया गया।
जिस घर में तुलसी का बगीचा होता है अथवा प्रतिदिन पूजन होता है उसमें यमदूत प्रवेश नहीं करते तुलसी की उपस्थिति मात्र से हल्के स्पंदन ओं नकारात्मक शक्तियों एवं दुष्ट विचारों से रक्षा होती है।
तुलसी पूजन दिवस पर इस तरह से बच्चों को महक श्रीवास्तव द्वारा समझाया गया और सारे बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी की चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी।
इस मौके पर महक श्रीवास्तव, राहुल सक्सेना, अंश सक्सेना, पियूष शर्मा, आर्यन वर्मा, रीना गौतम , सुमित बंसल, सुभम सिंह, नवीन कुमार ,रवि,वंदना सक्सेना, भारती शर्मा, साहिल खंडेलवाल, केशव राजौरिया उपस्थित रहे।








