लखनऊ उत्तरी व पूर्वी क्षेत्र के पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार मुरली मनोहर सरोज को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ।

लखनऊ पूर्वी व उत्तरी क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा गुरुवार अपराह्न 3 बजे पुरानी जेल रोड स्थित बंगला बाजार चौराहे पर बुद्ध प्रतिमा के समक्ष मंगलवार तड़के आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में परिवारीजनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में शिकार हुए दिवंगत पत्रकार मुरली मनोहर सरोज की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया। गुरुवार अपराह्न साथी पत्रकारों ने द्वीप प्रज्वलित कर दिवंगत पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव समेत सरोज सिंह, स्वामी नाथ मिश्र, जितेंद बहादुर सिंह, विक्रम यादव, अंशुमान दूबे , अवधेश सिंह, निशीकांत त्रिवेदी, पीके शुक्ला, अशोक यादव , सुरेंद्र प्रजापति, दयाशंकर शास्त्री, ज्ञान अग्निहोत्री, अमित श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव , गीतांजलि सिंह, राहुल सैनी, सोनू पाल, विजय राजपूत, सुनील सिंह “रॉकी” समेत सैकड़ो की संख्या में एकत्र पत्रकारों ने मुरली मनोहर सरोज की कार्यकुशलता, व्यवहार व आचरण का स्मरण करते हुए कहा कि हम सब के बीच से एक अच्छा इन्शान व पत्रकार चला गया जिसकी भरपाई कर पाना स्वाभाविक नहीं। मुरली मनोहर सरोज सशरीर हम सबके बीच नही रहे लेकिन उनकी स्मृतियां सदैव हम सब के साथ होंगी। इस मौके पर स्वामी नाथ मिश्र ने एकत्र पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि मुरली मनोहर हम सब के बीच से चले गए लेकिन अपने दो बच्चों के लालन – पालन व शिक्षा की बड़ी जिम्मेदारी हम सब के कंधे पर छोड़ गए है। हम सब का नैतिक कर्तव्य है कि हम सब मिलकर उस कर्तव्य का निर्वाहन करे और प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिगत सरकार दिवंगत पत्रकार के दो मासूम बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुफ्त शिक्षा व एक निश्चित धनराशि निर्धारित कर आर्थिक मदद मोहैया करवाये ।

Related Articles

Back to top button
btnimage