आबकारी विभाग द्वारा पकड़े गये 2765 अभियोग व 72959 ली0 अवैध मदिरा बरामद

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा दिसम्बर माह में अब तक प्रदेश भर में कुल 2765 अभियोग पकड़े गये, जिसमें 72759 ली0 अवैध मदिरा बरामद की गयी।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अवैध मदिरा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 306105 किग्रा0 लहन को मौके पर नष्ट किया गया। इसके साथ ही अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 782 लोगों को गिरफ्तार कर 274 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा तस्करी में पकड़े गये 29 वाहनों को जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage