माॅट ब्रान्च फीडर के आन्तरिक कार्यो हेतु 297.52 लाख रूपये अवमुक्त

लखनऊ।
सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग द्वारा माॅट ब्रान्च फीडर के आन्तरिक अनुभाग की परियोजना तथा क्षतिग्रस्त पुलों/ गेटों की मरम्मत की परियोजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित सम्पूर्ण धनराशि 297.52 लाख रूपये प्रथम किश्त के रूप मे अवमुक्त की गई है। इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के विशेष सचिव श्री मुश्ताक अहमद की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि से कराये जाने वाले कार्यो को समय से पूरा कराया जाये। इसके साथ ही वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन किया जाये। इसके अलावा निर्माण कार्यो में हर स्तर पर गुणवत्ता व परिदार्शिता सुनिश्चित की जाये। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजना पर ही किये जाने के निर्देश दिये गये है। अन्यथा की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।







