सरकार किसान हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ 23 दिसम्बर, 2020।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने लखनऊ आवास पर सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति, महान जन नेता चैधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले चैधरी चरण सिंह के विचार पूरे समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।चैधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे । कहा कि उनका जीवन दर्शन हम सबके लिये अनुकरणीय है। वह सादगी की प्रतिमूर्ति थे।
केशव मौर्य ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हितों को सवोर्परि रखते हुये कार्य कर रही हैं। किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। श्री मौर्य ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेतों और खलिहानो से होकर गुजरता है।किसान अन्नदाता ही नही, अन्न देवता के तुल्य हैं।
किसानों के कल्याण व उनके चहुंमुखी विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है और इस दिशा में अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।








