जिला बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिले जीत के प्रमाणपत्र

जालौन।
ब्यूरो चीफ : पंकज शर्मा।

उरई में जिला बार संघ के सम्पन्न हुए चुनाव में मंगलवार को जिला जजी के बार संघ भवन के हाल में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ और प्रमाणपत्र वितरित किये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश गौतम ने की जबकि संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता यूसुफ इत्याक ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित बार संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाणपत्र वरिष्ठ अधिवक्ता लाला लाजपत राय सक्सेना ने वितरित किये।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित बार संघ अध्यक्ष सुरेश गौतम व महासचिव जितेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार, इंद्रजीत,आई जे प्रभात पटेरिया संयुक्त सचिव, , कनिष्ठ उपाध्यक्ष मैराज सिददीकी के अलावा कलेक्ट्रेट प्रभारी अवधेश निरंजन, अजय कुमार, संतोष कुमार, राजीव सिंह, अतर सिंह यादव, सुनीता सिंह कुशवाहा सहित आदि बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत के प्रमाणपत्र वितरित किये गये। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage