कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सुजीत पाण्डेय हत्या मामले में लखनऊ पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

लखनऊ।
विगत दिनों से जनपद लखनऊ में अपराधों की संख्या में अत्यधिक बढ़ोत्तरी और मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान संध्या पाण्डेय के पति सुजीत पाण्डेय की दिनदहाड़े हुई हत्या ने लखनऊ वासियों को हतप्रभ कर दिया है। राजधानीवासी भय के माहौल में जीने के लिए विवश हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि कानून नाम का भय नहीं रह गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सुजीत पाण्डेय की हुई हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं सख्त से सख्त सजा दिलाने हेतु लखनऊ के पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, रमेश शुक्ला प्रदेश सचिव एवं संजय शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।








