96 बच्चों को सकुशल उनके परिजनों/बाल सहायता समिति को सौंपा गया

लखनऊ।
सुगम एवं संरक्षित रेल परिचालन के अतिरिक्त उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल अपने जनकल्याणकारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी पूर्ण सक्रियता से निर्वहन करता है I इसी क्रम में मंडल के रेल सुरक्षा बल द्वारा माह जनवरी 20 से माह नवम्बर 20 तक 96 खोये ,बिछुड़े एवं गुमशुदा बच्चों को बरामद करके उनको सुरक्षा ,संरक्षण एवं देखभाल प्रदान करते हुए उनके परिजनों/बाल सहायता समिति को सकुशल सौंपने का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण किया गया I विदित हो कि इस सम्पूर्ण अवधि में माह अप्रैल 20 से माह जुलाई 20 तक कोविड 19 के कारण नियमित यात्री गाड़ियों का संचालन निरस्त रहा Iउल्लेखनीय है की मंडल का रेल सुरक्षा अपनी रेल सेवाओं के साथ ही जन हितार्थ गतिविधियों में भी पूर्ण निष्ठा के साथ संलग्न रहता है तथा रेल सुरक्षा बल तथा एक कार्यदायी संस्था अहसास संयुक्त रूप से इस गतिविधि को संचालित करते हुए इस प्रकार पाए हुए बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों से संपर्क करके समस्त आवश्यक कार्यवाहियों को पूरा करने के उपरान्त इन बच्चों को उनके परिजनों को सौंप देते हैं , अन्यथा इस प्रकार के बच्चों को बाल सहायता समिति को सौंप दिया जाता है।
मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने इस विषय में अवगत कराया कि मंडल अपनी उत्कृष्ट रेल सेवाओं के साथ ही अपने सामाजिक दायित्वों एवं जन कल्याण कार्यों तथा गतिविधियों में भी पूर्ण प्रतिबद्धता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है एवं मंडल का रेल सुरक्षा बल इस विषय में सदैव जागरूक रहते हुए अग्रपंक्ति में रहकर अपनी सेवाएं प्रदान करता हैI मंडल अपने सम्मानित देशवासियों एवं यात्रियों के साथ पूर्ण संकल्पित भावना एवं अपनी सर्वोच्च सेवाओं के साथ तत्पर है।








