सरकार का बदला रुख, किसानों का मशीहा बनने का प्रयास

लखनऊ।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला सचिव देवेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में बलदेव क्षेत्र के अमित तेहरिया, देवेंद्र ठैंनुआ, अंकित चौधरी, हरिओम चौधरी, अनिल सरपंच समेत कई कार्यकर्ता और किसान शनिवार को बस से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

सूचना मिलने पर एसडीएम मांट श्याम अवध चौहान और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मांट धर्मेंद्र चौहान पुलिस बल लेकर जाबरा टोल प्लाजा पर पहुंच गए। पुलिस ने दिल्ली जा रही किसानों की बस को रुकवा लिया और टोल पर खड़ा करा लिया। इससे भाकियू के कार्यकर्ता और किसान आक्रोशित हो गए। रात आठ बजे तक नहीं हटे किसान किसानों ने जाबरा टोल पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। टोल बूथों पर कब्जा कर धरने पर बैठ गए। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात आठ बजे तक किसानों का धरना खत्म नहीं हुआ था।

धरना देकर बैठे किसानों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तथा टोल ऑपरेशन मैनेजर सफी अहमद रिजवी समझाने के प्रयास में लगे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मांट, सुरीर, नौहझील, राया, बल्देव के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। उधर, दिल्ला-आगरा हाईवे पर सुबह से जाम के हालात बने हुए हैं।

हरियाणा के होडल और पलवल पर किसानों ने सड़क पर डिवाइडर डालकर जाम कर दिया है। पुलिस ने हरियाणा में सड़क जाम होने के कारण वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage