विकास भवन कार्यालय गाजीपुर के प्रांगण में आडिटोरियम के निर्माण के लिए 168 लाख स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास भवन कार्यालय गाजीपुर के प्रांगण में आडिटोरियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में रू0 1 करोड़ 68 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने दी है। उन्होंने बताया कि निदेशक संस्कृति निदेशालय इस बात का ध्यान रखेगे कि कार्यदायी संस्था के पास दो माह की आवश्यकता से अधिक धनराशि न हो तथा स्वीकृति धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत प्रविधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अवमुक्त धनराशि का अहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार किया जायें।

प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रश्नगत स्वीकृति प्रशासकीय विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार पर दी जा रही है, यदि मानक के सम्बंध में कोई सूचना गलत पायी जाती है तो इसका उत्तर दायित्व प्रशासकीय विभाग का होगा। प्रशासकीय विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि प्रश्नगत कार्य किसी अन्य कार्य योजना में सम्मिलत नहीं है तथा इस हेतु पूर्व में किसी अन्य योजना/óोत्र से धनराशि स्वीकृति नहीं की गयी है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था से कार्य पूर्ण होने के सम्प्रेक्षित लेखे अवश्यक प्राप्त कर लिये जाये। उन्होंने बताया कि प्रायोजना के निर्माण कार्य में वस्तु एवं सेवाकर की धनराशि कार्यदायी संस्था को वास्तविक भुगतान के अनुसार नियमानुसार अनुमन्य होगी तथा इस सम्बंध में कार्यदायी संस्था द्वारा जी0एस0टी0 भुगतान के सम्बंध में सक्षम स्तर से प्रमाणिक प्रपत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage