‘कान्हा उपवन’ में मुख्य सचिव ने लखनऊ महापौर के साथ परिवार सहित गौ पूजन किया

लखनऊ।
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर नगर निगम के पशु आश्रय स्थल ‘कान्हा उपवन’ में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ परिवार सहित गौ पूजन किया।

पत्नी डॉक्टर अर्चना तिवारी एवं बेटे के साथ कान्हा उपवन पहुँचे मुख्य सचिव का स्वागत महापौर संयुक्ता भाटिया ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। जिसके पश्चात मुख्य सचिव ने परिवार एवं महापौर संयुक्ता भाटिया, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी संग विधिवत गौ पूजन किया, इस दौरान महापौर संग मुख्य सचिव ने गाय को गुड़, मिष्ठान और फल भी खिलाया।

महापौर और नगर आयुक्त ने मुख्य सचिव को कान्हा उपवन का भ्रमण भी कराया, इस दौरान अलग अलग बाड़े में रखी गायों के लिए समुचित व्यवस्था देखकत उन्होंने नगर निगम, कान्हा उपवन, महापौर, नगर आयुक्त और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की प्रशंसा भी की। साथ ही निराश्रित गौवंश की देखभाल में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

इस दौरान मुख्य सचिव आर के तिवारी संग महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव के धर्मपत्नी डॉक्टर अर्चना तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, पार्षद राजेश मालवीय, शशि गुप्ता, सुधीर कुमार रजपाल, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद राव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage