लखनऊ महापौर ने छठ पूजा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया

लखनऊ।
महापौर संयुक्ता भटिया ने लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। वहाँ उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मैदान में सामयुदायिक शौचालय का उदघाटन किया।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भटिया ने वहाँ नवनिर्मित शौचालय का उदघाटन भी किया।शौचालय निर्माण होने से अब वहां व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होगी।

महापौर ने लक्ष्मण मेला मैदान में ही स्थित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर महापौर संग अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, मुख्य अभियंता मनीष सिंह, नगर अभियंता एस. सी तिवारी, जोनल अधिकारी दिलीप डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage