परिवहन निगम मुख्यालय पर परिवहन निगम के निदेशक मण्डल की 230वीं बैठक सम्पन्न

लखनऊ।
परिवहन निगम मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में परिवहन निगम के निदेशक मण्डल की 230वीं बैठक सम्पन्न हुई।

निगम निदेशक मण्डल द्वारा बैठक दिनांक 19.11.2020 में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयः-
1. जनपद-झॉसी में जनता की सुविधा के लिए मौजा कौछाभांवर नवीन बस स्टेशन के निर्माण हेतु झॉसी नगर निगम की 7 (सात) एकड़ भूमि को 30 वर्ष की लीज पर प्राप्त करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया यह भूमि उरई रोड पर है इससे लोगों को आवागमन में बहुत सहायता मिलेगी।

2. बस स्टेशन घोसी जनपद-मऊ के उच्चीकरण एवं सुधार का कार्य हेतु कराये जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया।

3. परिवहन निगम द्वारा बस स्टेशन पर कैण्टीन एवं स्टाल के आंवटन को सुगम करने के लिये वर्तमान नियमावली में संशोधन किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी तथा प्रत्येक क्षेत्र में दिव्यांगजनो को एक स्टाल आवंटित किये जाने के निर्देश दिये गये।

4. निदेशक मण्डल द्वारा वर्तमान में प्रचलित यात्री प्लाजा योजना के प्राविधानों को और स्पष्ट करने तथा आकर्षक बनाते हुये इस योजना को शीध्र लागू करने का निर्णय लिया गया।

5. कोविड-19 संक्रमण के कारण घोषित लॉकडाउन/अनलॉक की अवधि में सीमित संचालन के फलस्वरूप संविदा चालकों/परिचालकों का अप्रैल,2020 से अक्टूबर,2020 तक मानक एवं शर्ताे को पूरा न करने के बावजूद उत्कृृष्ट एवं उत्तम प्रोत्साहन योजना से अलग न किये जाने का निर्णय लिया गया। इससे संविदा कर्मियों को आगामी माहों में इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

इस बठैक में प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, राजेश कुमार सिंह, परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक धीरज साहू एवं परिवहन विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो, आई0आई0एम0 एवं परिवहन आयुक्त संगठन से नामित प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage