महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने आगामी त्यौहार के मद्देनज़र दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

लखनऊ (10 नवंबर,2020)।
महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने आगामी त्यौहार के मद्देनज़र दिल्ली जं0 रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने आगामी पर्वों के मद्देनज़र दिल्ली जं0 रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, एस.सी.जैन और उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय तथा दिल्ली मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए,महाप्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया, फुट-ओवर-ब्रिज और प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को भी जायज़ा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने दीपावली और छठ पूजा जैसे त्यौहारों के मद्देनज़र किए जा रहे यात्रा इंतजामों से महाप्रबंधक को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

महाप्रबन्धक गंगल ने कहा कि आगामी पर्वों के मद्देनज़र भीड़-भाड़ के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए स्टेशन पर सभी सावधानियां बरती जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage