मिशन शक्ति के तहत छात्राओं एवं महिलाओं को महिला कल्याणकारी योजना के प्रति जागरूक किया गया

गाजियाबाद (09 नवंबर,2020)।
विद्यालय राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय, निडौरी गाज़ियाबाद में मिशन शक्ति कार्यक्रम में विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अस्मिता लाल के नेतृत्व में विद्यालय राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय,निडौरी गाज़ियाबाद में आज मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आज का विषय “सरकार के द्ववारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओ के प्रति विद्यालय की छात्राओ व स्टॉफ को पोस्टर्स के माध्यम से एवं मौखिक रुप से जागरुक किया। इसमें सुकन्या समृध्दि योजना,बेटी बचाओ,बेटी पढाओ योजना,बैंक सखी भाग्यशाली योजना,उज्जवला योजना इत्यादि के प्रति जागरुक किया।
इसी क्रम में विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय नीडोरी गाजियाबाद में इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में विशेष रुप से विषय ‘लैंगिक भेदभाव का राष्ट्र में शैक्षिक एवं आर्थिक अंतर’को लेकर हमारी छात्राओं ने नाटक का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर समस्त अध्यापिकओं एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।







