सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के पूरा होने से 2976500 किसान होंगे लाभान्वित

लखनऊ।
के तहत सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पूर्वांचल के 09 जनपदों- बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज एवं गोरखपुर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कराया जा रहा है । इस परियोजना से 12.44 लाख हे0 सिंचन क्षमता सृजित हो चुकी है। इस परियोजना के पूरा होने पर 14.04 लाख हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी और इसे 2976500 किसान लाभान्वित होंगे।

सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार मध्य गंगा स्टेज-2 परियोजना से जनपद अमरोहा, मुरादाबाद एवं सम्भल के 12 विकास खण्डों में से 11 अतिदोहित विकासखण्डों में सतही जल की व्यवस्था कर 1.46 लाख हे0(खरीफ) सिंचन क्षमता सृजित होगी। परियोजना के पूरा होने के उपरान्त नहरों में पानी आने से भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही 410348 किसान लाभान्वित होंगे।

सिचाई एवं जलसंसाधन विभाग हर खेत को पानी उपलब्ध कराकर किसानों के लिए सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी नहर प्रणालियों को क्रियाशील रखने के लिए कटिबद्ध है। फसलों को पर्याप्त सिंचाई की सुविधा मिलने से अधिक अन्नोत्पादन होगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage