मिशन शक्ति के तहत महापौर ने हरी झंडी दिखाकर पिंक रिक्शा वाहनों को रवाना किया

लखनऊ।
आज महापौर संयुक्ता भाटिया मिशन शक्ति कार्ययोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 50 जरूरतमंद महिलाओं का चयन करके कूड़ा उठाने वाले पिंक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस योजना के अंतर्गत जोन-8 के विद्यावती वार्ड के लगभग 5600 घरों से यह महिलाएं रिक्षाव वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाकर डंपिंग पॉइंट पर ले जाकर निस्तारण करेंगी।
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हमारा नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त करने हेतु हर मुमकिन प्रयास कर रहा है।महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।पहले यह सब कार्य केवल पुरुषो तक ही सीमित हुआ करते थे पर आज हमारी महिलाएं रिक्शा चलाने से लेकर गाड़ियां तक चला रही है।ये हम सब महिलाओं के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर महापौर संग पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद विमल तिवारी जी,पार्षद बीना रावत, पार्षद संगीता कुमारी, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त डॉ अर्चना द्विवेदी जी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








