कृषकों से क्रय किये गये धान का भुगतान समय से किया जाय : मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा

सीतापुर (22.10.2020)।
उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि धान खरीद का कार्य सही ढंग से किया जाय, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कृषकों से क्रय किये गये धान का भुगतान नियमानुसार सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए समय से किया जाय, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होने पाये, इसका भी ध्यान दिया जाना चाहिए। धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक सामग्री की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने जनपद सीतापुर में स्थित पी0सी0एफ0 एट जल्लाबाद, साधन सहकारी समिति लि0 राजा करनई विकासखण्ड बिसवाॅ व साधन सहकारी समिति लि0 कैमहरा कला विकासखण्ड बिसवाॅ के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। पी0सी0एफ0 एट जल्लाबाद में निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र पर मुन्ना अवस्थी के धान की तौल की जा रही थी। तौल किये जा रहे धान की नमी मापक यत्रं से नमी की जाॅच की गयी धान की नमी की मात्रा 15.7 दर्शित हुई। जिला प्रबन्धक पी0स0एफ0 सीतापुर को निर्देशित किया गया कि कृषकों से क्रय किये गये धान के मूल्य का भुगतान 48 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित करें।

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा साधन सहकारी समिति लि0 राजा करनई विकासखण्ड बिसवाॅ के धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के समय समिति के केन्द्र प्रभारी विनीत कुमार उपस्थित थे। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र पर दुर्जन लाल के धान की तौल की जा रही थी। तौल किये जा रहे धान की नमी मापक यत्रं से नमी की जाॅच की गयी धान की नमी की मात्रा 13.5 दर्शित हुई। धान की तौल होते समय कृषक दुर्जन लाल केन्द्र पर उपस्थित नही थे… सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा कृषक से दूरभाष पर वार्ता की गयी। जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 सीतापुर को निर्देशित किया गया कि कृषकों से क्रय किये गये धान के मूल्य का भुगतान 48 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित करें।

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने साधन सहकारी समिति लि0 कैमहरा कला विकासखण्ड बिसवाॅ धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पाया कि समिति के केन्द्र प्रभारी अवधेश कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र पर सुख चैन सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम लालपुर के धान की तौल हो रही थी। केन्द्र प्रभारी अजय शर्मा द्वारा अवगत कराया कि केन्द्र पर 255.00 कु0 धान की खरीद हो चुकी है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर नमी मापक यंत्र ठीक से कार्य न करने के कारण नये नमी मापक यंत्र की व्यवस्था हेतु जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 सीतापुर को निर्देशित किया और यह भी कहा कि कृषकों से क्रय किये गये धान के मूल्य का भुगतान 48 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित करें। उपस्थिति कृषकों द्वारा बताया गया कि केन्द्र प्रभारी, गाॅव के किसानों से धान खरीद नही कर रहे हैं दूसरे किसानों से धान की खरीद की जा रही है। कृषकों से रजिस्ट्रेशन और सत्यापन के बारे में पूछे जाने पर कृषकों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन हो गया है परन्तु लेखपाल द्वारा सत्यापन नही किया गया है।

सहकारिता मंत्री द्वारा जिलाधिकारी, सीतापुर से दूरभाष पर वार्ता की गयी और सत्यापन शीघ्र कराने के निर्देश दिये गये साथ यह भी निर्देश दिये कि कृषकों सेे धान की खरीद अवश्य की जायेे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage