टल गया गुरुजी की जीविका और बच्चों के भविष्य का संकट, खुले 9 से 12 तक के स्कूल

गोंडा।
ब्यूरो चीफ : अवनीश कुमार मिश्र।
मार्च 2020 से आयी कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में पढ़ा रहे लाखो वित्त विहीन शिक्षकों के घर का चूल्हा बुझने के कगार पर पहुँच चुका है क्योकि जब स्कूल नही चला तो स्कूल से तनख्वाह नही मिली औऱ इस बीच सरकार भी ऐसे शिक्षकों की सहयोग करने में असमर्थ रही वहीं दूसरी तरफ इस वर्ष बच्चों की पढ़ाई भी पूरी तरह से बंद रही क्योकि अभिभावक बच्चों का जीवन यापन करने में काफी परेशान रहे उनके पास इतना आमदनी नही हो सकी की वे ऑनलाइन पढ़ाई सम्पन करा सकें।
आज जब सरकार की अनुमति से 9 से 12 के स्कूल खुले तो सारे शिक्षक में यह उम्मीद जगी की अब हम अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे और बच्चों भी यह आशा जगी की अब हमारा भविष्य बर्बाद होने से बच जाएगा।
आज जिले के सभी स्कूलों में पूरी तरह चाक चौबंद व्यवस्था के साथ पढ़ाई पूरी हुई। आज जब संवाद दाता अवनीश मिश्र ने विभिन्न स्कूलों का जायजा लिया तो सारे बच्चे मास्क, सेनेटाइजर ,और सामाजिक दूरी के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करते मिले। लेकिन शिक्षक औऱ बच्चों में अभी भी यह डर बना हुआ है कि कही फिर से मेरी जीविका और भविष्य बर्वाद न हो जाये।








