जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, विश्व हिंदू परिषद किसी और केस में हाथ नहीं डालेगा

अयोध्या।
ब्यूरो चीफ : अजीत कुमार चौहान।
#UPCMNEWS, राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने अपना पूरा खाका तैयार कर रखा है। इसी आधार पर वे निर्माण का कार्य कर रहे हैं। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, संगठन किसी और केस में अपना हाथ नहीं डालेगा। श्रीराम मंदिर निर्माण तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की मियाद 3 साल की रखी है। संगठन सिर्फ इसी बात पर फोकस कर रहा है कि तय समय पर मंदिर निर्माण पूरा हो और रामलला अपने स्थान पर विराजमान हो जाएं।
काशी-मथुरा जैसे विषयों पर बात
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने साफ किया है कि कृष्ण जन्मभूमि मामले को अभी संगठन कोई तूल नहीं देना चाहता है।
आलोक कुमार ने कहा कि लेकिन आने वाले 3 साल तक जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है और भगवान राम अपने स्थान पर विराजमान नहीं होते हैं, तब तक बाकी विषयों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण हो जाने के बाद जब भगवान राम अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे, उसके बाद मथुरा काशी जैसे बाकी विषयों पर कार्य किया जाएगा।
‘राम उत्सव 4 लाख गांवों में आयोजित
अयोध्या की रामलीला को देखने पहुंचे VHP के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने ये भी बताया है कि विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण के लिए चार लाख गांवों में राम उत्सव का आयोजन करेगा। इन उत्सवों में सभा भी आयोजित की जाएगी और 11 करोड़ परिवार कुल मिलाकर 55 करोड लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी प्राप्त करेंगे. आलोक कुमार का कहना है कि अयोध्या त्रेतायुग जैसी दिखेगी. विश्व हिंदू परिषद ने 27 फरवरी 2021 तक देश के चार लाख गांवों में राम उत्सव का आयोजन करेगी।








