अवैध शराब के कारोबार में 250 लोगों को किया गया गिरफ्तार

लखनऊ (13 अक्टूबर, 2020)।
प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा विगत सप्ताह प्रदेश भर में कुल 763 मामले पकड़े गये, जिसमें 51,012 ली0 अवैध शराब बरामद की गयी तथा मदिरा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 79,019 कि0ग्रा0 लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 08 वाहनों को जब्त किया गया।

यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव संजय आर0 भूसरेड्डी ने बताया कि पिछले सप्ताह जनपद लखनऊ में कुल 200 ली0 अवैध शराब बरामद की गयी तथा 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य मामले में 3925 ली0 अवैध अल्कोहल बरामद की गयी। इस कार्यवाही में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जनपद लखनऊ में ही 21083.40 ली0 स्प्रिट बरामद करते हुए 09 व्यक्तियों के विरूद्ध् आबकारी अधिनियम एवं आई0पी0सी0 की धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज कराया गया। जनपद बागपत में कैराना रोड टांडा बाईपास तिराहा के पास एक कैंटर से 155 पेटी व 48 पौव्वे अवैध शराब बरामद की गयी। इस कार्यवाही में 03 व्यक्तियों के विरूद्ध् आबकारी एवं आई0पी0सी0 की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया गया।

अपर मुख्य सचिव संजय आर0 भूसरेड्डी ने बताया कि जनपद बागपत में ही एक अन्य मामले में एक आईशर कैंटर से 462 पेटी हरियाणा राज्य निर्मित अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गयी। इस कार्यवाही में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर आबकारी एवं आई0पी0सी0 की धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही जनपद सहारनपुर में एक ट्रक से 148 कट्टों में कुल 46160 कि0ग्रा0 अवैध भांग बरामद करते हुए 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage