राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के चालू कार्यों हेतु 30,67,53000 की धनराशि अवमुक्त

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न जिलों में राज्य सड़क निधि के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 39 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 30 करोड़ 67 लाख 53 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

इसी प्रकार जनपद इटावा में बाबरपुर-गढ़ाकास्टा-हनुमन्तपुरा-भिण्ड मार्ग पर महुआसूडा एवं बंसरी के मध्य चम्बल नदी पर निर्माणाधीन सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य कराये जाने हेतु रू0 73 करोड़ 15 लाख 81 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

जारी शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage