पाली शाहाबाद रोड़ पर ट्रैक्टर ने मारी टेंपो में टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

हरदोई (पाली)।
बुधवार की सुवह पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली शाहाबाद रोड़ पर परेली गाँव के पास सवारियों से खचाखच भरा एक टेंपो एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिससे टेंपो सवार शाहाबाद के बमिहारी निवासी अवनीश 28 पुत्र अजयपाल किसी काम से पाली आ रहा था। वहीं पाली नगर के आविद नगर मोहल्ला निवासी असलम पुत्र रज्जाक शाहाबाद से वापस अपने घर लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंपू में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थी जिसे ओवरटेक करते समय टेंपो का पिछला हिस्सा ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे अवनीश का पैर कट गया वहीं रज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल शाहाबाद के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से लखनऊ के ट्रामा सेंटर के रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही दोनों ने अपना दम तोड़ दिया। पाली पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे मे लेकर फ़रार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।








