शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में मंथन कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित मंत्रिपरिषद की उपसमिति बैठक हुई

लखनऊ।
वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में मंथन कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित मंत्रिपरिषद की उपसमिति की योजना भवन में बैठक हुयी।

बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन, आवास एवं शहरी नियोजन व नगर विकास विभागों ने अपने-अपने विभागों की आगामी कार्य योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। समिति की बैठक के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री डा0 सिद्धार्थनाथ सिंह, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह एवं आवास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।

बैठक के क्रम में उपसचिव ने कल (मंगलवार) लोक निर्माण विभाग, आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स, परिवहन एवं राजस्व विभागों के साथ मंथन किया था। उपसमिति ने आज विभागों में नए इनोवेशन एवं व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त करने पर मंथन किया। समिति ने 12 माह, 24 माह, 36 माह एवं 5 साल में विभागों की कार्ययोजनाओं के बारे में चर्चा की।

समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार खन्ना ने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता एक महत्वपूर्ण कार्य है। स्वच्छता के कार्यों में तकनीकी का और अधिक समावेश किया जाय। स्वच्छता के कार्यों में लगे हुए कर्मचारियों को और प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित किया जाय।

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास, दीपक कुमार, सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, विशेष सचिव नगर विकास संजय कुमार सिंह यादव एवं अनीश कुमार शर्मा, विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव, निदेशक सूडा उमेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage