मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय #DBT एवं आधार एडवाइजरी समिति की बैठक संपन्न

लखनऊ (22 सितम्बर, 2020)।
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में लोक भवन स्थित कार्यालय सभागार में प्रदेश स्तर पर लाभार्थियों का काॅमन डाटाबेस तैयार किये जाने के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय डी0बी0टी0 एवं आधार एडवाइजरी समिति की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में प्रदेश स्तर पर लाभार्थियों का कामन डाटाबेस तैयार किये जाने के पूर्व 05 जनपदों-गोरखपुर, मुरादाबाद, सोनभद्र, चित्रकूट एवं श्रावस्ती में निःशुल्क पायलेट प्रोजेक्ट किये जाने हेतु एक्सप्रेसन ऑफ इंटरेस्ट (ई0ओ0आई0) पर अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि ई0ओ0आई यथाशीघ्र फ्लोट किये जाने के सम्बन्ध में तिथि का निर्धारण कर सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त किया जाये।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नियोजन कुमार कमलेश, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमार मीना, एम0डी0 श्रीट्राॅन नेहा प्रकाश सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।







