प्रोबेशन अधिकारी ने छात्रों को प्रमाण पत्र एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का वैच देकर सम्मानित किया

गाजियाबाद।
गाजियाबाद मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय गाजियाबाद से संचालित भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अन्तर्गत इग्राहम, इन्टर कॉलेज में दिनांक 17.07.2020 को करायी गई ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त बालिका/बालकों, क्रमशः मनष्वी शर्मा, हर्ष, सौम्या अग्रवाल, बालक सनी सैनी एवं नेहा सैनी को जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र द्वारा प्रमाण पत्र एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का वैच देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उक्त बालकों के अभिभावकों के साथ ही इंग्राहन इन्टर कॉलेज के प्रिंसीपल राजीव मैसी, नेहा वालिया, महिला कल्याण अधिकारी (एम0एस0 के0), लोकन्द्र सिंह , विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जितेन्द्र कुमार, संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बालक/बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये उक्त सभी बालक/बालिकाओं को आगे भी इसी तरह मेहनत एवं लगन के साथ आपने कार्य को करने तथा जनपद एवं अपने अभिभावको का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गयी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage