ओमवीर यादव की रिहाई को लेकर युवा कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

हरदोई।
हरदोई जिला युवा कांग्रेस हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर हरदोई में जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की माँग को लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन राज्यपाल को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने बताया कि देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के संबंध में राष्ट्रीय आवाहन पर उ०प्र० युवा कांग्रेस के क्रांतिकारी प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव अलीगढ़ में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल यूपी पुलिस ने उनको एवं 22 अन्य कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव नें बताया कि अगर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को एवँ कार्यकर्ताओं को इस तानाशाही सरकार नें रिहा नही किया तो युवा कांग्रेस, हरदोई चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष मो०शाद अंसारी, सोनपाल वर्मा,शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, साधू सिंह, जिला महासचिव दीपेंद्र सिंह, कोशाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, महताब अहमद, जिला सचिव रोहित यादव, शाहनवाज अली, मो०अरशद, निवेश कुमार,सादाब आलम, शिवकुमार आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage