हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

हरदोई।
हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा आगमन के पश्चात प्रथम बार पुलिस लाइन हरदोई में परेड की सलामी ली गयी।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने ,शास्त्रों की साफ सफाई व रखरखाव, डायल 112 की PRV वाहन के रखरखाव व उस पर नियुक्त कर्मियों की समस्याओं को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय,पुलिस कैंटीन,जिला नियंत्रण कक्ष, डायल 112, शस्त्रागार व पुलिस लाइन की साफ सफाई आदि की व्यवस्था को देखा व संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।








