डेयरी वैल्यू चेन डेवलेपमेन्ट बुन्देलखण्ड प्रोजेक्ट हेतु 28.87 लाख रूपये अवमुक्त

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने ग्राम विकास के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डेयरी वैल्यू चेन डेवलपमेंट बुन्देलखण्ड प्रोजेक्ट के लिए 28.87 लाख (रू0 अट्ठाइस लाख सत्तासी हजार मात्र) की धनराशि अवमुक्त कर दी। योजना में 60 प्रतिशत केन्द्रांश एवं उसके सापेक्ष 40 प्रतिशत राज्यांश की व्यवस्था है।

इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि धनराशि का आहरण एवं व्यय योजना विषयक गाइड लाइन तथा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage