प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करहल पहुँच शपथ गृहण समारोह में की शिरकत

मैनपुरी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जनपद मैनपुरी के कस्बा करहल पहुँचे, जहाँ उन्होंने करहल अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बतौर की शिरकत की।

समारोह में करहल उप जिलाधिकारी रतन वर्मा ने अधिवक्ता समिति करहल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव शैलेंद्र सिंह सिकारा प्रकाश चन्द मिश्रा आदि तमाम अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि /प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को 21 किलो की फूल मालाएं एवं भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को भेटकर उन्हे सम्मानित किया।

इस दौरान प्रकाश चंद यादव एडवोकेट, कुशल पाल सिंह भदोरिया एडवोकेट, प्रभात रंजन वर्मा एडवोकेट, विवेक पांडे एडवोकेट, आरिफ रिजबी आदि तमाम अधिवक्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage