प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 35.12 लाख मी.टन खाद्यान्न का वितरण

लखनऊ (11 सितम्बर, 2020)।
भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में चल रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 3500026.646 मीट्रिक टन खाद्यान्न और 134193.067 मीट्रिक टन चने का वितरण अगस्त माह के अन्त तक किया जा चुका है। कोविड-19 के दौरान गरीबों, प्रवासी श्रमिकों सहित समस्त जरूरतमंदोें को खाद्यान्न वितरित किया गया है। यह जानकारी अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार दुबे ने दी।

अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार दुबे ने बताया कि आत्म निर्भर भारत योजना के तहत 11888.657 मीट्रिक टन खाद्यान्न और 1060.497 मीट्रिक टन चना वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage