सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाईयों के संचालन हेतु 76 लाख की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें और पशु स्वास्थ्य के लिए सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाईयों के संचालन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 76 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 07 जनपदों एवं मैनपुरी, बाराबंकी और बलिया में क्रियाशील कुल 51 सचल पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान इकाईयों के संचालन में किया जायेगा।

पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बंध में शासनादेश जारी करते हुए योजना के उचित क्रियान्वयन हेतु निदेशक, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage