UPCM की रूस यात्रा प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेगी : हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प में उत्तर प्रदेश का योगदान सुनिश्चित करने के लिये UPCM योगी आदित्यनाथ राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने में जुट गए हैं। दो वर्ष में प्रदेश में 4 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव एवं 1 लाख 20 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्तावों का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व प्रतिनिधिमंडल दल के साथ रूस की यात्रा पर है। प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिये उनकी यात्रा इसी लक्ष्य की एक कड़ी है। उक्त उद्गार प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।



भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने UPCM योगी की रूस यात्रा को प्रदेश के आर्थिक विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य के आर्थिक विकास के लिये आवश्यक सुदृढ़ कानून व्यवस्था, मजबूत प्रशासन एवं ढांचागत सुविधाओं का विकास युद्ध स्तर पर किया। उन्होंने राज्य की जनता की सुरक्षा व लोक प्रशासन को जनता के प्रति उत्तरदायी, संवेदनशील व समाधानपरक बनाने की ओर कार्य किया। अफसरशाही को जनता के लिये काम करना होगा और इसमें ढिलाई सहन नहीं की जाएगी इसीलिये UPCM ने भ्रष्टाचार, अराजकता से मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए कडे़ कदम उठाये है।

UPCM कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं ऊर्जा विषय पर आधारित कार्यक्रम में शामिल हुए

उन्होंनेे कहा कि प्रदेश में कृषि, खाद्य प्रशंसकरण, डेरी उद्योग, ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाओं पर मुख्यमंत्री की रूस के साथ पारस्परिक सहयोग के सार्थक परिणाम प्रदेश को प्राप्त होगें। जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार की व्यापक संभावनाएं साकार होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage