लखनऊ (25 जुलाई, 2019)।
उत्तर प्रदेश सरकार ने लघु सिंचाई योजना के तहत ग्राउण्ड वाटर चार्जिंग चेकडैमों के निर्माण हेतु 40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत की गई है।
लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि इस योजना के लिए स्वीकृत धनराशि से राज्य भूजल संरक्षण मिशन से संबंधित जनपदों में मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में चयनित विकासखण्डों में ही चेकडैम निर्माण कार्य किया जायेगा और अन्य जनपदों में केवल अतिदोहित/क्रिटिकल विकासखण्डों में चेकडैम का निर्माण किया जायेगा।