UPCM योगी आदित्यनाथ से बिहार के संस्थापक आनन्द कुमार ने भेंट की

लखनऊ (19 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ से ‘सुपर-30’ संस्था, बिहार के संस्थापक आनन्द कुमार ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आनन्द कुमार के प्रयासों की सराहना की।

UPCM योगी आदित्यनाथ से बिहार के संस्थापक आनन्द कुमार ने भेंट की

आनन्द कुमार ने मुख्यमंत्री से फीचर फिल्म ‘सुपर-30’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी ने राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री अभिषेक कौशिक, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, सूचना निदेशक शिशिर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage