लखनऊ (18 जुलाई, 2019)।
उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत अब तक करीब 1,34,68,552 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह में लगभग 1,15,683 गैस कनेक्शन जारी किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि इस योजना का आवेदन कोई भी बी.पी.एल. परिवार की महिला कर सकती है। इसके लिए के.वाई.सी. फार्म भर के नजदीकी एल.पी.जी. केन्द्र में जमा करना होता है। आवदेन के लिए 2 पन्नों का फार्म होता है और उसमें जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता है।
उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए बी0पी0एल0 राशन कार्ड, एक फोटो आई.डी., आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट की प्रति, राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र, एल.आई.सी. पालिसी, बैंक स्टेटमेंट, BPL सूची में नाम के प्रिंट आउट की आवश्यकता होती है। आवेदनकर्ता अपनी आवश्यकतानुसार 14.2 किलोग्राम अथवा 05 किलोग्राम का सिलेण्डर ले सकता हैं।