UPCM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कान्हा उपवन और गोशाला का लोकार्पण किया

गोरखपुर (06 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर स्थित महेवा में लगभग 8.50 करोड़ रुपए की लागत से 9 एकड़ में निर्मित कान्हा उपवन एवं गोशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण करने साथ ही गोशाला का निरीक्षण भी किया और वहां के कार्याें को देखा।

UPCM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में वृक्षारोपण करते हुए

मुख्यमंत्री ने जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंशों के लिए प्रदेश सरकार की योजना के तहत इस गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है। यहां पर 1000 से 1500 पशुओं की रहने की व्यवस्था है। इस गोआश्रय स्थल के निर्माण हो जाने से महानगर में आवारा पशुओं से होनी वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसलों की रक्षा के लिए गांवों में भी गोशाला का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

UPCM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोशाला के केयरटेकर को पशुओं को अलग अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। गोआश्रय स्थल पर रहने वाले पशुओं के गोबर से कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए भी कार्य किया जा सकता है। कम्पोस्ट खाद की बिक्री से गोशाला स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर होगी। उन्होंने कहा कि हमें पशुपालकों को बताना होगा कि अपने पशुओं को खुला न छोड़े, यदि उन्हें पकड़ कर आश्रय स्थल पर लाया जाएगा, तो उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गोआश्रय स्थल पर चारे, दवा, पानी आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चैधरी सहित जनप्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage