UPCM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण किया

गोरखपुर (06 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने राजघाट, गोरखपुर में घाट निर्माण परियोजना के अन्तर्गत 1869.71 लाख रुपए की लागत से 100 मीटर लम्बे और 78 मीटर चौड़े निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने इससे सम्बन्धित मैप का अवलोकन भी किया।

UPCM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण करते हुए

ज्ञातव्य है कि परियोजना की निर्माण एजेंसी/कार्यदायी संस्था ड्रेनेज खण्ड है। इसका निर्माण कार्य 9 मार्च, 2019 से प्रारम्भ हुआ है तथा 31 मार्च, 2020 तक यह कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य है।

UPCM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण करते हुए

मुख्यमंत्री ने निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्मशान घाट पर शेड बनाने के साथ-साथ चबूतरे का निर्माण किया जाए, ताकि दाह संस्कार में लोगों को कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, मण्डलायुक्त  जयन्त नार्लीकर, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह सहित बाढ़ खण्ड के अभियन्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage