UPCM योगी ने उद्यमियों, निर्यातकों एवं बुनकरों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ वार्ता की

मुरादाबाद (30 जून, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुरादाबाद में वहां के उद्यमियों, निर्यातकों एवं बुनकरों के एसोसिएशन एवं संघों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को निर्यातकों/उद्यमियों द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में पीतल ब्रास के कार्यों के साथ ही पाॅलिष का कार्य किया जाता है, चूंकि पाॅलिश का कार्य कोयले से किया जा रहा है, जिससे अधिक प्रदूषण की स्थिति बनती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पाॅलिश में कोयले के स्थान पर गैस के इस्तेमाल से जहां काम अच्छा होगा, वहीं प्रदूषण भी कम होगा। निर्यातक संघ ने गैस आधारित पाॅलिष प्रोजेक्ट बनाने हेतु मांग पत्र दिया। लघु उद्योग भारती द्वारा विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव के साथ ही आवासीय भूखण्डों से सम्बन्धित मांग पत्र दिया गया। उनके द्वारा मांग की गयी कि सरकार आवासीय भूखण्डों से प्रदूषण मुक्त उद्यम चलाने की अनुमति दे, जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन मिले। इसके साथ ही उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में काॅमन फैसिलिटी सेन्टर की स्थापना की मांग की, जबकि आई.आई.ए. मुरादाबाद आदि ने उद्योगों को सौर ऊर्जा संचालित करने हेतु सौर ऊर्जा पैनल योजना उद्योगांे के लिए लागू करने हेतु मांग पत्र दिया और कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण एवं पर्यावरण की समस्या में कमी आयेगी। मुख्यमंत्री को GST से सम्बन्धित उद्यमियों की परेषानियों के बारे में बताया गया। डिजाइनको के प्रतिनिधियों ने केप्टिंग विद्युत व्यवस्था लागू करने के साथ ही एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा दिलाने की मांग की। बार एसोसिएशन द्वारा रजिस्ट्री कार्य में जनता की असुविधा के विषय में बताया गया। मैन्था इण्डस्ट्रीज प्रतिनिधियों द्वारा मण्डी षुल्क मुक्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर छोटेे कारखानों एवं कारीगरों की समस्या से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। बुनकरों को स्वास्थ्य अभियान ‘आयुष्मान भारत’ से जोड़ने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने के लिए उद्योग एवं उद्यमियों की षिकायतों एवं समस्याओं का हर सम्भव निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री चेतन चौहान, प्रभारी मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।








