UPCM बोले प्रदेश के वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

लखनऊ (13 जून, 2019)।
UPCM
ने जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के 05 वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन करते हुए शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आतंकी हमले में शहादत देने वाले प्रदेश के 02 वीर CRPF जवान शामली के सतेन्द्र कुमार और गाजीपुर के महेश कुशवाहा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

UPCM ने प्रत्येक शहीद के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है। UPCM ने कहा कि शहीदों की स्मृति में इनके गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण भी इनके नाम पर किया जाएगा।

UPCM ने कहा कि प्रदेश के इन वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा प्रदेश व पूरा देश भारत माता के वीर सपूतों के साथ खड़ा है। जवानों के अन्तिम संस्कार कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा शामली और राज्य मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी गाजीपुर जाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage