UP_Dy_CM बोले नकली भतीजा-नकली बुआ का गठबंधन खोदा पहाड़ निकली चुहिया साबित होगा

उत्तर प्रदेश (19 अप्रैल, 2019)
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा के गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि नकली भतीजा-नकली बुआ का गठबंधन खोदा पहाड़ निकली चुहिया साबित होगा।

उन्होंने कहा कि PM-मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ समाज का हर वर्ग और तबका प्रधानमंत्री के रूप में फिर से PM-मोदी को ही देखना चाहता है। मोदी समीकरण की वजह से जाति समीकरण फेल होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने, भारत की 130 करोड़ जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध विपक्षी दलों के नेता लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान कर रहे है। उन्होंने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि मायावती असली और फर्जी तो देश की जनता ने 2014 में ही तय कर दिया था तब आप जीरो पर थी और 2019 में भी आप और आपका गठबंधन जीरो पर ही रहेगा, 2017 में भी सपा-बसपा का सुपड़ा उ.प्र. की जनता ने साफ कर दिया और 2019 में भी उ.प्र. में सपा और कांग्रेस ने जिन सीटों को जीता था वहां PM-मोदी का कमल खिलेगा। उन्होंने अखिलेश यादव की स्थिति को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी का दुर्भाग्य ही है कि मुलायम सिंह यादव जैसे बड़े नेता को उनके ही गढ़ में जीत हासिल करने के लिए मायावती का एहसान लेना पड़ रहा है।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है कि आज 25 साल पुरानी राजनीतिक शत्रु भी एक मंच पर आकर मोदी जी पर अशोभनीय टिप्पणियां कर उनका अपमान कर रहे हैं। UP_Dy_CM ने कहा कि दलितों के नाम पर सत्ता और दौलत की राजनीति करते-करते मायावती शायद आप भूल गई है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर लोकसभा में स्वयं मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि पूरा देश नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

UP_Dy_CM ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए सपा-बसपा जिम्मेदार है, अगर दोनों दलों ने 15 साल के अपने कार्यकाल में प्रदेश का विकास गरीब और दलितो, पिछड़ो के उत्थान का काम किया होता तो आज हमारा प्रदेश देश का नम्बर एक प्रदेश होता। लेकिन सपा-बसपा के कार्यकाल में तो गुण्डागर्दी चरम पर थी और सरकार के लिए प्राथमिकता परिवार और भ्रष्टाचार रहा। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार की सजा पाने की डर से ठगबंधन बनाने वाले दिखावटी-गिरावटी लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने और कमल का फूल खिलने से देश व प्रदेश में नहीं रोक पायेंगे। देश की जनता ने मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश समाज को बांटकर राजनीत करने वालो के युग का अंत हो गया है। 23 मई को सपा-बसपा-कांग्रेस गयी का समाचार सुनने के लिए देश बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहा है। UP_Dy_CM ने आमजन से अपील की कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को विजयी बनाये।

Related Articles

Back to top button
btnimage