UP_Dy_CM ने कानपुर में अकबरपुर लोकसभा सीट की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

उत्तर प्रदेश (19 अप्रैल, 2019)।
UP_Dy_CM
और भाजपा के स्टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में आयोजित अकबरपुर लोकसभा सीट की चुनावी जनसभा को संबोधित किया और जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।

इस दौरान UP_Dy_CM ने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि 55 साल में कांग्रेस सरकारों ने इतना काम नहीं किया है जितना कि PM-मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले 55 महीनों में कर दिखाया है। भाजपा सरकार का उद्देश्य देश से पूरी तरह से गरीबी को हटाना है। पिछड़े वर्ग से आया हुआ गरीब माँ-बाप का बेटा यदि प्रधानमंत्री नही बनता तो उज्ज्वला योजना का लाभ नही मिलता। प्रधानमंत्री मोदी के बचपन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माँ के कष्ट उन्होंने देखे थे और इसी वजह से उन्होंने  संकल्प लिया कि अब किसी भी मां की आँखो में आंसू नही आने देंगे। UP_Dy_CM ने प्रधानमंत्री द्वारा कुम्भ में सफाई कर्मियों के चरण धुलने को लेकर कहा कि सफाई कर्मियों को ऐसा सम्मान आज तक किसी ने भी नहीं दिया है।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद ने कहा कि 2014 में जब सपा की सरकार थी एवं गुंडों का बोलबाला था तब भी जनता ने भाजपा के 283 कमल खिलाए थे और इसी प्रकार 2017 में भी 325 सीटें देकर जनता ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया है। वर्तमान में देश की जनता ने चुनाव को स्वयं अपने हाथ में लेकर संकल्प लिया है कि PM-मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। अब चाहे सारे विपक्ष के लोग गंगा जी पर जाकर कसम खा लें लेकिन सरकार नरेंद्र मोदी की ही बनेगी। केशव मौर्य ने दावा किया कि 2019 में 73 से ज्यादा सीटें आएंगी जिसमें रायबरेली, अमेठी और मैनपुरी सीटें भी शामिल होंगी।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बोलते है चैकीदार चोर है जबकि कांग्रेस खुद आईसीयू में पड़ी हुई पार्टी है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कमल के बटन को दबाने का मतलब भ्रष्टाचार की जड़ों में मट्ठा डाल कर उसे खत्म करना, गरीबी का अंत करना और कवादियों की गर्दन मरोड़ना बताया।

Related Articles

Back to top button
btnimage