UP_Dy_CM ने कहा PWD में अब समस्त निर्माण कार्यों के बिल Online

उत्तर प्रदेश (26 फरवरी, 2019)।
UP_Dy_CM
केशव प्रसाद मौर्य ने होटल रेनसां, गोमतीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2018-19 में नवीन तकनीक के प्रयोग से 30.42 लाख घनमीटर पत्थर की बचत की जायेगी।UP_Dy_CM ने कहा कि बचत से होने वाले पत्थर से गाजियाबाद से प्रयागराज तक लगभग 680 किमी0 लम्बे दो लेन राज्यमार्ग का निर्माण किया जा सकता है। उन्होने कहा कि अब तक नवीन तकनीक प्रयोग से रू. 942 करोड़ की बचत की गयी। प्रदेश में नवीन तकनीक को बढ़ावा देने के लिये अभियन्ताओं को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।

UP_Dy_CM ने कहा लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण में नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर कम पत्थर से मार्गों का निर्माण कर खदान एवं ढ़ुलाई से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का काम किया है, इससे कम लागत में मजबूत सड़क बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बल मिला है।

UP_Dy_CM ने कहा खराब सड़क होने से दुर्घटनायें बढ़ती हैं अतः सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये पर्यावरण अनुकूल सड़कें बनाने के साथ-साथ रोड साइनेज एवं रोड मार्किंग, रोड सेफ्टी आडिट भी कराया जा रहा है। प्रदेश में प्रथम बार साइनबोर्ड लगाने के लिये रू0 125 करोड़ की स्वीकृतियां निर्गत की गयीं है, जबकि प्रदेश के प्रमुख व अन्य जिला मार्गों के लगभग 2000 किमी। एवं 417 ब्लैक स्पाट का रोड सेफ्टी सी.आर.आर.आई. से कराया जा रहा है और 144 अभियन्ताओं को विभिन्न संस्थानों से रोड सेफ्टी का प्रशिक्षण दिलाया गया है।

UP_Dy_CM ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-गवर्नेंस, ई-एम.बी., ई-मेन्टेनेन्स, ई-बिल, ई-प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग, ई-डाटाबेस और ई-बजट जैसी व्यवस्था लागू की गयी है ताकि लोक निर्माण विभाग के कार्याें को पारदर्शिता एवं त्वरित गति प्रदान करने के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर निगरानी की जा सके। UP_Dy_CM ने कहा ई-मेन्टनेंस के माध्यम से 24 से 48 घण्टे में पाॅट होल्स मरम्मत की व्यवस्था लागू की गयी है, जबकि अन्य जिला मार्गों के पाॅट होल्स की मरम्मत 46 से 96 घण्टे में की जायेगी। UP_Dy_CM ने कहा कि सम्बन्धित जनपद एवं खण्ड को इसकी सूचना SMS के माध्यम से भेजी जायेगी।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि विभाग में समस्त श्रेणी के रजिस्ट्रेशन Online किये जा रहे हैं, अब तक 4544 ONILNE पंजीकरण किये जा चुके हैं। जबकि 75 लाख से अधिक लागत के समस्त कार्यों की माप चाणक्य साॅफ्टवेयर के माध्यम से की जा रही है। अब तक 3700 Online माप की जा चुकी है। UP_Dy_CM ने बताया कि लोक निर्माण विभाग देश में अकेला ऐसा विभाग है जहां निर्माण कार्यों की माप ONLINE की जा रही है।

UP_Dy_CM ने कहा कि भुगतान में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से Online बिल तैयार हो रहे हैं, जबकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा हेतु चाणक्य साॅफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रदेश के समस्त राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्गों की जानकारी के लिये सृष्टि वेबसाइट पर डाटाबेस तैयार किया गया है, इसके साथ ही विभागीय बजट की उपलब्धियां एवं खण्ड से मुख्यालय की मांग को स्वीकृति एवं आवंटन विश्वकर्मा साॅफ्टवेयर के माध्यम से हो रहा है।

UP_Dy_CM ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक ही लक्ष्य है कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय सीमा के साथ पूर्ण हों। सड़को का लाभ ग्रामीण जनता को भी मिले यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने सभी 7 किमी। से अधिक चैड़ी सड़कों से 5 किमी0 के दायरे में आने वाले ग्रामों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage