UPCM ने 35वीं वाहिनी PAC में आयोजित ‘PAC दिवस समारोह-2018’ को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (17 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने 35वीं वाहिनी PAC में आयोजित ‘PAC दिवस समारोह-2018’ को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाए रखने और विभिन्न त्यौहारों, मेलों को सकुशल सम्पन्न कराने में PAC की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान PAC की बाढ़ राहत कम्पनियां, बाढ़ से प्रभावित लोगों के जान-माल की सुरक्षा एवं बचाव तथा राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ATS एवं STF जैसे महत्वपूर्ण संगठनों में भी PAC के ही कमाण्डो तैनात हैं, जो स्वतः प्रमाणित करते है कि PAC एक सर्वोत्तम बल है।

UPCM 35वीं वाहिनी PAC में आयोजित ‘PAC दिवस समारोह-2018’ का शुभारम्भ करते हुए
UPCM 35वीं वाहिनी PAC में आयोजित ‘PAC दिवस समारोह-2018’ का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश PAC का 70 वर्ष का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। इस बल ने अपनी व्यावसायिक कार्य दक्षता व सेवा भाव से यह मुकाम हासिल किया। सम-विषम परिस्थितियों में PAC ने अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है। किसी भी आपदा की स्थिति में राहत कार्यों को पूरी तन्मयता के साथ करते हुए अन्तिम पीड़ित व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य सदैव इस बल ने किया है। देश के अन्दर इस प्रादेशिक बल की विशिष्ट पहचान है।

UPCM 35वीं वाहिनी PAC में आयोजित ‘PAC दिवस समारोह-2018’ को सम्बोधित करते हुए
UPCM 35वीं वाहिनी PAC में आयोजित ‘PAC दिवस समारोह-2018’ को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अक्रियाशील PAC कम्पनियों को पुनः क्रियाशील किये जाने की प्रक्रिया प्रचलित की गई है। PAC में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने के उद्देश्य से तीन महिला बटालियन के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में एक वाहिनी के गठन को भी मंजूरी दी गई है। UPCM ने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले PAC के अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार PAC की कार्य दक्षता को बढ़ाने के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएगी।

UPCM PAC स्थापना दिवस के अवसर अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित करते हुए
UPCM PAC स्थापना दिवस के अवसर अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित करते हुए

इससे पूर्व, कार्यक्रम स्थल पहुंचने के उपरान्त UPCM को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। उनके समक्ष विभिन्न बैंडों द्वारा प्रदर्शन करने के साथ-साथ कमाण्डोज़/कैमोफ्लाज, मलखम्ब/कुश्ती और डाॅग शो का प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन/अवलोकन भी किया।

UPCM के समक्ष विभिन्न बैंडों द्वारा प्रदर्शन करने के साथ-साथ कमाण्डोज़/कैमोफ्लाज, मलखम्ब/कुश्ती और डाॅग शो का प्रदर्शन करते हुए
UPCM के समक्ष विभिन्न बैंडों द्वारा प्रदर्शन करने के साथ-साथ कमाण्डोज़/कैमोफ्लाज, मलखम्ब/कुश्ती और डाॅग शो का प्रदर्शन करते हुए

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, ए.डी.जी. पी.ए.सी. आर.के. विश्वकर्मा सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage