UPCM ने कहा तथ्यों पर आधारित और तार्किक चर्चा के लिए राज्य सरकार सदैव तैयार

उत्तर प्रदेश (17 दिसम्बर, 2018)।
UPCM NEWS, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सभी दलों से आगामी विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सहयोग देने का अनुरोध किया है। विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सदन की बैठकों के दौरान प्रदेश हित में सभी पक्ष सार्थक एवं तर्कसंगत चर्चा करेंगें।

UPCM ने इस अवसर पर सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि तथ्यों पर आधारित और तार्किक चर्चा के लिए राज्य सरकार सदैव तैयार है। लोकतंत्र में विधायिका सर्वोच्च मंच है। इस मंच पर तथ्यपरक, तार्किक और उद्देश्यपूर्ण चर्चा से जनता की लोकतंत्र में आस्था दृढ़ होती है। साथ ही, जनप्रतिनिधियों के सम्बन्ध में भी अच्छा पर्सेप्शन बनता है। विधान सभा को सार्थक चर्चा का मंच बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान अधिकाधिक सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।

बैठक में समाजवादी पार्टी के इकबाल महमूद, बहुजन समाज पार्टी के लालजी वर्मा, कांग्रेस पार्टी के अजय कुमार ‘लल्लू’ और अपना दल के नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage