जिला योजना के अन्तर्गत 37 चालू परियोजनाओं हेतु 9.39 करोड़ की धनराशि अवमुक्त

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न जिलों में जिला योजना (नव निर्माण) योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 37 चालू परियोजनाओं हेतु कुल स्वीकृत लागत रू0 14 करोड़ 72 लाख 28 हजार के सापेक्ष रू. 09 करोड़ 39 लाख 45 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

जनपद सीतापुर में सिधौली-मिश्रिख-पिसांवा-नेरी मार्ग के सिधौली से कल्ली होते हुये नैमिषारण्य बी0पी0 मार्ग के किमी0-134 तक (42.60 किमी0) दो लेन से पेव्ड सोल्डर तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु पुनरीक्षित आंकलित लागत रू. 81 करोड़ 9 लाख 16 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage