राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8821.76 लाख रूपये अवमुक्त

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अवमुक्त केन्द्रांश (60 प्रतिशत) 13232.64 लाख रूपये (रूपये एक अरब बत्तीस करोड़ बत्तीस लाख चैसठ हजार मात्र) के सापेक्ष मैचिंग राज्यांश (40 प्रतिशत) 8821.76 लाख रूपये (रू0 अट्ठासी करोड़ इक्कीस लाख छिहत्तर हजार मात्र) की धनराशि अवमुक्त कर दी है। योजना में 60 प्रतिशत केन्द्रांश एवं उसके सापेक्ष 40 प्रतिशत राज्यांश की व्यवस्था है।

इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि धनराशि का आहरण एवं व्यय योजना विषयक गाइड लाइन तथा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाए। इसके अलावा स्वीकृत की गयी धनराशि के विरूद्ध निर्धारित लक्ष्यों के प्राप्त होने व धनराशि के सदुपयोग का परीक्षण एवं सत्यापन का दायित्व आयुक्त, ग्राम्य विकास/मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage