ग्रेटर शारदा सहायक कमाण्ड क्षेत्र विकास प्राधिकारी एवं राज्य मुख्यालय के अधिष्ठान सम्बन्धी व्यय हेतु 4764.13 लाख की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में ग्रेटर शारदा सहायक कमाण्ड क्षेत्र विकास प्राधिकारी एवं राज्य मुख्यालय के अधिष्ठान सम्बन्धी व्ययों को वहन करने के लिए प्राविधानित धनराशि 19056.71 लाख रूपये में से 4764.13 लाख रूपये विभिन्न शर्तों एवं प्रतिबन्धों के साथ स्वीकृत की गयी है।
इस सम्बन्ध में 25 सितम्बर 2020 को विशेष सचिव सिंचाई एवं जलसंसाधन प्रेम रंजन सिंह की ओर से आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में कहा गया है कि धनराशि का व्यय शासन के वर्तमान नियमों एवं आदेशों के अनुसार किया जायेगा। जहां आवश्यक हो सक्षम अधिकारी की पूर्व स्वीकृति भी प्राप्त की जाये।
शासन द्वारा परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक कमाण्ड क्षेत्र विकास अधिकारी, गोखले मार्ग, लखनऊ तथा अनुसचिव एवं आहरण-वितरण अधिकारी, सिंचाई एवं जलसंसाधन (लेखा) अनुभाग, उ0प्र0 शासन को अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी है।






