मत्स्य पालक विकास अभिकरण हेतु 37 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र एवं अन्य उपक्रमों की सहायता के तहत मत्स्य पालक विकास अभिकरण को द्वितीय किश्त के रूप में 37.00 लाख रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है।

मत्स्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनोदश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है इस योजना हेतु प्राविधानित धनराशि रूपये 148.00 लाख में से अवशेष धनराशि के सापेक्ष द्वितीय किश्त जारी की गई है। स्वीकृत धनराशि की उपयोग ग्रामीण अंचलों के तालाबों में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने व मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने में किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage