शल्य चिकित्सा अनुदान योजना के अन्तर्गत 3.71 करोड़ रूपये मंजूर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के निर्धन एवं असहाय दिव्यांग व्यक्तियों की दिव्यांगता निवारण के लिए शल्य चिकित्सा अनुदान योजना के अन्तर्गत 3.71 करोड़ रूपये मंजूर किये हैं। यह धनराशि शल्य चिकित्सा अनुदान समिति द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार काक्लियर इम्प्लांट एवं करेक्टिव सर्जरी हेतु मंजूर की गयी है।
इस सम्बंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार कॉक्लियर इम्प्लांट हेतु 360 लाख रूपये तथा करेक्टिव सर्जरी हेतु 11 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। इस धनराशि का व्यय नियमानुसार अनुदान समिति द्वारा लिये जाने वाले निर्णयों के अनुपालन में उसी कार्य/मद हेतु सुसंगत वित्तीय नियमों के अन्तर्गत किया जायेगा एवं इसका आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार व नियमानुसार किया जायेगा।
इस योजना के अन्तर्गत उपभोग की जा रही धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराने का दायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 का होगा।








